{"_id":"616f085a14fb07067c66c7e5","slug":"uncontrolled-trolley-due-to-bursting-of-pressure-pipe-bilaspur-news-sml387742232","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर पाइप फटने से अनियंत्रित हुआ ट्राला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर पाइप फटने से अनियंत्रित हुआ ट्राला
विज्ञापन
गम्भरपुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त ट्राला
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गंभर पुल में रेत से भरे ट्राले की प्रेशर पाइप फट गई। इससे ट्राले की ब्रेक फेल हो गई और ट्राला कार और अन्य ट्रक से टकराने के बाद ढांक में फंस गया। हादसा करीब मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ।
हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। बताया जा रहा है कि ट्राला रेत लेकर कीरतपुर से बिलासपुर जा रहा था। ट्राला चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए हैंड ब्रेक लगा दी। इससे ट्राले की रफ्तार कुछ कम हुई, लेकिन ट्राला रुका नहीं। चालक ने ट्राले को पहाड़ी से टकरा दिया।
इस जगह हाल ही में एक कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई थी। इसमें चार पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हादसे का तीन दिन बाद पता चला था। एसएचओ रामशहर रूप कठानिया ने मामले की पुष्टि की है।