फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unclaimed animals were not resolved in Dakdi

दकड़ी में नहीं हुआ लावारिस पशुओं का समाधान

Fri, 23 Jul 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed animals were not resolved in Dakdi
घुमारवीं में हमीरपुर-शिमला एनएच पर लावारिस घूमते पशु। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। दकड़ी में लावारिस पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बारे में नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल और पार्षदों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने मांग की थी कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं का समाधान किया जाए। लावारिस पशुओं के हमले से क्षेत्र में कई मौतें हो चुकी हैं। हाल ही में दकड़ी गांव के व्यक्ति की मौत के बाद लोगों में भारी रोष है। लेकिन प्रशासन के आश्वासन के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दकड़ी के पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने रोजी रोटी कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति को खो दिया है और उनका दर्द समझने वाला कोई नहीं है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले एसडीएम के साथ बैठक हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया गया था कि शहर के लगभग 15 खूंखार बैलों को किसी गोशाला भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार को लावारिस पशुओं के निजात दिलवाने के लिए कोई ठोस नीति बनानी चाहिए। एसडीएम राजीव ठाकुर ने कहा कि शहर के जो बहुत ही खूंखार बैल हैं। उन्हें शीघ्र ही गोशला में भेजा जाएगा। उसके लिए नालागढ़ गोसदन संचालक से बातचीत की गई है। शहर के लावारिस पशुओं से निजात के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed