{"_id":"6911e26d5f5d1471dc0b1ef0","slug":"una-heroes-team-wins-the-kabaddi-tournament-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148146-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला : ऊना के ध्यानार्थ \n कबड्डी टूर्नामेंट में ऊना हीरोज टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला : ऊना के ध्यानार्थ कबड्डी टूर्नामेंट में ऊना हीरोज टीम ने मारी बाजी
Mon, 10 Nov 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
जय मां हिडिम्बा स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले धार टटोह कस्बे में आयोजित नेशनल लेवल इनामी कबड्डी टू
रोमांचक मुकाबले में बिलासपुर ब्लास्टर्स को हराकर जीता खिताब
जय मां हिडिम्बा स्पोर्ट्स क्लब ने कराई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जय मां हिडिम्बा स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले धार टटोह कस्बे में आयोजित नेशनल लेवल इनामी कबड्डी टूर्नामेंट का समापन ऊना हीरोज टीम की शानदार जीत के साथ हुआ। ऊना हीरोज ने रोमांचक मुकाबले में बिलासपुर ब्लास्टर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता ऊना हीरोज टीम को 41 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता बिलासपुर ब्लास्टर्स को 31 हजार रुपये नकद इनाम प्रदान किया गया। समापन समारोह में पद्मश्री एवं भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। जय मां हिडिम्बा स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक एवं समाजसेवी राजेश ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाना और युवाओं को खेलों से जोड़ना है। मुख्य अतिथि महेंद्र ठाकुर, जो भारतीय सेना में सेवारत हैं, ने कहा कि खिलाड़ी और सैनिक दोनों ही अनुशासन व देशसेवा की भावना के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि खेल न केवल तन-मन को स्वस्थ रखते हैं बल्कि जीवन की दिशा भी तय करते हैं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में पंचायत प्रधान सुंदर लाल, उपप्रधान अमन नाथ, प्रेम लाल, मास्टर ख्याली राम, ओम प्रकाश, चंपत राम, अनिल कुमार, राजपाल, रवि कांत, प्रमोद कुमार, अमर सिंह, शशि किरण, संतोष कुमार, मस्त राम और दलेल सिंह सहित स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।