{"_id":"673b2d75bbca13ce0701ea0c","slug":"ukhala-became-the-winner-in-kho-kho-namhol-became-the-winner-in-kabaddi-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126736-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खो-खो में जुखाला, कबड्डी में नम्होल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खो-खो में जुखाला, कबड्डी में नम्होल बना विजेता
Mon, 18 Nov 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
-प्राथमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड सदर की अंडर-12 छात्र व छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला रघुनाथपुरा में हुई। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छह उपखंडों के करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, प्रश्नोत्तरी, भाषण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बीआरसी राजू राम ने बताया कि कबड्डी छात्र वर्ग में नम्होल और छात्रा वर्ग में पंजगाईं उपखंड विजेता बना। खो-खो छात्र और छात्रा वर्ग में जुखाला उपखंड ने बाजी मारी। वॉलीबाल छात्र वर्ग में पंजगाईं विजेता बना। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला ठौड़ू संदौली की तीसरी कक्षा की छात्रा दिव्यांका ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर स्थानीय पंचायत उप प्रधान रणजीत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आपसी सहयोग व भाईचारे की भावना का विकास होता है। साथ ही युवा वर्ग नशे की चपेट में आने से बचता है। उन्होंने विजेता बच्चों को सम्मानित किया और स्कूल के लिए 5100 रुपये की राशि प्रदान की।