फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ujjwala Yojana consumers will have to get e-KYC done by 28

Bilaspur News: उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 28 तक करानी होगी ई-केवाईसी

Sun, 18 Feb 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ujjwala Yojana consumers will have to get e-KYC done by 28
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 28 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। यदि उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उन्हें अगले माह से सिलिंडर नहीं मिलेगा।

इन उपभोक्ताओं को योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो जाएगी। बरठीं इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के प्रबंधक अनिल गौतम ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 28 फरवरी तक इन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि 28 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी अवश्य कराएं, ताकि आगामी समय में उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लगभग 2200 उपभोक्ता हैं। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अपना मोबाइल नंबर अपडेट अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 8454955555 पर मिस कॉल देकर डैक कोड नंबर प्राप्त करें, ताकि उपभोक्ताओं को गैस रिफिल व सब्सिडी के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed