{"_id":"658878674249b8cccb0924e9","slug":"two-youths-thrashed-on-suspicion-of-horse-trading-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-10617-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टा की खरीद-फरोख्त करने के शक में दो युवकों की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टा की खरीद-फरोख्त करने के शक में दो युवकों की धुनाई
विज्ञापन
- पुलिस ने कराया मेडिकल, रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
- उपमंडल झंडूता के रोहल गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। नशा बेचने पर पुलिस भले ही नियंत्रण नहीं लगा पाई हो, लेकिन अब लोगों का गुस्सा नशा बेचने और खरीदने वालों पर फूटने लगा है। उपमंडल झंडूता की रोहल पंचायत में ग्रामीणों ने चिट्टा की खरीद फरोख्त करने वाले दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी।
अब मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल कराया है। रिपोर्ट में कुछ पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस मारपीट की जानकारी होने से इंकार कर रही है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले रोहल गांव के ग्रामीणों ने एक स्थानीय युवक को चिट्टा बेचने के शक पर पुलिस के हवाले कराया था। उस युवक पर पहले भी चिट्टे का मामला दर्ज है और वह जमानत पर है। कोई बरामदगी नहीं होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बीते शुक्रवार को उस स्थानीय युवक के पास दो युवक आए। संदिग्ध गतिविधि को देखकर ग्रामीण इकट्ठे हुए और दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि चिट्टा खरीदने आया एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। पकड़ में आए दो युवकों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, झंडूता थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर दोनों युवकों को पंचायत प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों के पुलिस सामने मेडिकल जांच के लिए लाई थी। उनकी मेडिकल जांच कराई गई है। खून में नशा पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।