फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths from Mandi arrested with 837.22 grams of hashish

धर्मशाला : मंडी के ध्यानार्थ मंडी के दो युवक 837.22 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 25 Sep 2025 11:01 PM IST
सार

बिलासपुर के बरमाणा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मंडी के दो युवकों को 837 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस पूछताछ और जांच जारी है।

विज्ञापन
Two youths from Mandi arrested with 837.22 grams of hashish

विस्तार

बरमाणा पुलिस को नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने 837.22 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने यातायात जांच के लिए बड़ोटा जट्टां में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान बरमाणा की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिस पर वह घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर रखे एक बैग से 837.22 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान भरत कुमार (25) निवासी गांव टपनाली डाकघर गाड़ागुशैणी तहसील बाली चौकी और लेख राज (19) निवासी गांव वाखली डाकघर सरोआ तहसील चच्योट मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का नशे के खिलाफ चलाया अभियान जारी रहेगा और नशा तस्करों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed