{"_id":"65fc0e6e8d3875c38e0f3de0","slug":"two-thousand-liters-of-raw-liquor-destroyed-in-mazari-forest-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-114887-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मजारी जंगल में दो हजार लीटर कच्ची शराब की नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मजारी जंगल में दो हजार लीटर कच्ची शराब की नष्ट
विज्ञापन
कोट कहलूर थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी(बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना पुलिस ने पंजाब सीमा के पास मजारी जंगल में लगातार दूसरे दिन दबिश देकर दो हजार लीटर कच्ची शराब (लाहन) नष्ट की है। पुलिस के एक दल ने वीरवार सुबह मजारी जंगल में छापामारी की। वहां अवैध रूप से शराब तैयार करने के लिए झाड़ियों के बीच लगाई गई भट्टियों को तोड़कर करीब दो हजार लीटर लाहन नष्ट की गई। हालांकि इस बार भी आरोपी मौके से पहले ही फरार हो चुके थे। बुधवार को भी पुलिस ने पंजाब सीमा के पास रोड जामन और दबट जंगल में दबिश देकर 3500 लीटर लाहन नष्ट की थी। डीएसपी श्री नयनादेवी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।