{"_id":"66cf1772ad71f8281200d9dc","slug":"two-persons-arrested-for-creating-ruckus-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-122296-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में हुड़दंग मचाने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में हुड़दंग मचाने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
एक आरोपी मां को दे रहा था गाली-गलौज
दूसरा बस अड्डा पर कर रहा था शोर-शराबा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में हुड़दंग मचाने पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अपनी मां को गाली-गलौज करते हुए जोर से चिल्ला रहा था। दूसरा आरोपी घुमारवीं बस अड्डा पर शोर-शराबा कर रहा था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पुलिस का एक दल सूचना पर लुरहाणी गांव पहुंची। मौके पर नरेश कुमार जोर से चिल्ला रहा था और अपनी मां को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। लोगो, पंचायत प्रधान और पुलिस ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने नरेश कुमार को काबू न किया और गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में घुमारवीं बस अड्डा में सुरेंद्र पाल नाम का व्यक्ति आम जनता के आने जाने और यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहा था। उसे काफी समझाया गया, जिसे काफी समझाया गया, लेकिन वह शोर शराबा कर करता रहा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है।