फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two killed, one injured, including Gurudwara's granthi due to cantor collision

कैंटर चालक ने बाइक व साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured, including Gurudwara's granthi due to cantor collision
कैंटर की टक्कर से गुरुद्वारे के ग्रंथी समेत दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर केमरी रोड पर एक कैंटर चालक ने एक बाइक व दो साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक एक गुरुद्वारे के ग्रंथी व साइकिल सवार किसान की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत्यु हो गई। लोगों ने कैंटर चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाकर उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसे भी घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि तीसरे घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम दुलीचंद पुर निवासी परमजीत सिंह (55) पुत्र करतार सिंह क्षेत्र के ग्राम कोठाजागीर स्थित गुरुद्वारे में ग्रंथी के रूप में काम करते थे। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से नगर को आ रहे थे। उनके पीछे ही साइकिल पर केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम तालमहावर निवासी फूल सिंह (45) पुत्र दुर्गा प्रसाद भी साइकिल से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फूल सिंह के पीछे भी एक अन्य साइकिल सवार भी आ रहा था। नगर से केमरी की ओर जा रहे एक कैंटर चालक ने बाइक सवार ग्रंथी परमजीत सिंह वह दोनों साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कैंटर रोड किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए और लोगों ने भाग रहे कैंटर चालक को दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कैंटर चालक शराब के नशे में था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आनन फानन तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। लोगों ने कैंटर चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने परमजीत सिंह व फूल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरा घायल साइकिल सवार किसी अन्य अस्पताल में जाने की वजह से उसका नाम व पता नहीं हासिल हो सका है। दोनों लोगों की मौत की सूचना से उनके घरों में कोहराम मच गया। दोनाें के परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैंटर चालक आरिफ पुत्र अब्दुल निवासी मीरगंज जिला बरेली का अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed