{"_id":"66d352d22d7cf2496d035a35","slug":"two-innocent-children-lost-their-lives-after-getting-vaccinated-in-bilaspur-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में दो मासूमों की मौत: टीका लगवाने के बाद बिगड़ी तबीयत, प्रशासन में मचा हड़कंप; डॉक्टर ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में दो मासूमों की मौत: टीका लगवाने के बाद बिगड़ी तबीयत, प्रशासन में मचा हड़कंप; डॉक्टर ने दी सफाई
Sat, 31 Aug 2024 10:59 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:59 PM IST
सार
बिलासपुर में टीका लगवाने के बाद दो मासूम बच्चों की जान चली गई। फिलहाल, अस्पातल ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। दोनों मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में दो बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण के बाद दो मासूम की तबीयत बिगड़ गई। फिर उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
इस संवेदनशील घटना पर बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
दरअसल, कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा का है। जहां आंगनबाड़ी में टीका लगने से डेढ माह और दो दिन के दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई। वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सात बच्चों को टीका लगाया गया था।
विज्ञापन
इन मासूमों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगा था। हलाकी मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आयेगा। वहीं पांच मासूमों को ऑब्जर्वेशन के लिए सीएचसी कोटा में भर्ती किया गया है। जिन्हें स्वस्थ्य बताया जा रहा है।- निखलेश गुप्ता बीएमओ