{"_id":"602d71fa8ebc3ee9332a1b9f","slug":"two-died-in-accident-in-uttarakhand-bilaspur-news-mbd379995526","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किराना व्यापारी समेत दो की उत्तराखंड में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किराना व्यापारी समेत दो की उत्तराखंड में मौत
विज्ञापन
बिलासपुर। शादी समारोह से लौट रहे एक व्यापारी की कार उत्तराखंड में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई, जिसके कारण नगर के किराना व्यापारी व बरेली जिला निवासी कार चालक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी किराना व्यापारी प्रमोद गुप्ता 39 वर्ष पुत्र रामगुलाम गुप्ता मंगलवार को बरेली जिले के शीशगढ़ निवासी अपने साले के पुत्र दीपक की बरात में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के थाना गदरपुर क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर गए थे। वह शाम करीब सात बजे कार से अपने घर लौट रहे थे। कार में प्रमोद के साथ ही बरेली जिले के कस्बा रिठौरा निवासी राजीव गुप्ता और उनका कार चालक जगत सिंह गंगवार 38 वर्ष, शीशगढ़ निवासी अंतराम गुप्ता व एक बच्चा सवार थे। बताते हैं कि वापसी के दौरान गदरपुर के पास ही काशीपुर रुद्रपुर हाईवे पर कार गन्ने की एक ट्रॉली में घुस गई। जिसमें आगे बैठे प्रमोद व कार चालक जगत सिंह गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। बच्चा सुरक्षित बच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया और शवों को कब्जे में कर परिजनों को घटना की सूचना दी और शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।। इसके बाद परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने प्रमोद का बुधवार की शाम को कोहराम भरे माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। जगत सिंह का शव उनके परिजन रिठौरा ले गए हैं। दो मौतों के बाद शादी के घर में भी मायूूूसी छा गई है। प्रमोद छह भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके एक पुत्र व एक पुत्री है।