{"_id":"610048f88ebc3e58506c23b5","slug":"two-death-in-same-time-in-family-bilaspur-news-sml378366222","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार देवर की मौत के आधे घंटे बाद भाभी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार देवर की मौत के आधे घंटे बाद भाभी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। घर के किसी एक सदस्य की मौत से ही परिवार टूट जाता है। लेकिन अगर एक ही रात में एक परिवार के दो सदस्यों की मृत्यु हो जाए तो उस परिवार पर क्या गुजरेगी इस दर्द का एहसास से ही दिल टूट जाता है। ऐसा ही एक मामला भराड़ी उपतहसील के तहत पनतेहड़ा पंचायत के फागत गांव में सामने आया है।
फागत गांव के 60 वर्षीय रूपलाल की सोमवार रात करीब 10 बजे मौत हो गई। रूपलाल मिस्त्री का काम करते थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार रात को अचानक उनकी मौत हो गई और पूरा परिवार शोक में डूब गया। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे कि तभी परिवार के दूसरे सदस्य के निधन की खबर आ गई। रूपलाल की भाभी धन्नी देवी 73 वर्षीय ने नेरचौक अस्पताल में दम तोड़ दिया। धन्नी देवी पिछले कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी और नेरचौक में उपचारधीन थी। नेरचौक में धन्नी देवी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। लेकिन शुगर होने के कारण उनका अभी वहां उपचार चल रहा था। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी नेरचौक में मौत हो गई।
लगभग एक समय और एक ही रात में परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरा फागत गांव शोक में है। रूपलाल और धन्नी देवी मिलनसार स्वभाव के थे। एकाएक दो सदस्यों के निधन से गरीब परिवार बुरी तरह से टूट गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय पंचायत प्रधान नीरज शर्मा ने बताया कि गरीब परिवार के दो सदस्यों का एक रात में एक समय पर निधन हो गया। गरीबी के कारण इस समय परिवार मुश्किल में है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार को आर्थिक मदद दी जाए।