{"_id":"696254b87143cb702a021e6a","slug":"two-day-sports-competition-begins-in-jhanduta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-151929-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Sat, 10 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
झंडूता में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के साथ टीमें। स्रोत: आय
-नशे के खिलाफ युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की शहीद अश्वनी स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को समाजसेवी सर्वजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
शुभारंभ समारोह के उपरांत स्थानीय युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशे की बुराइयों के खिलाफ नारे लगाए। यह रैली झंडूता बाजार के चारों ओर निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में नशामुक्ति का संदेश गया। अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मन को भी अनुशासित और सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन है, जो न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य संवारें। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों व आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवा वॉलीबाल, कबड्डी और रस्साकशी जैसे लोकप्रिय खेलों में भाग ले रहे हैं। समापन रविवा को होगा, जिसमें विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग ले रहे युवाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और नशे से दूर रहने का संकल्प मजबूत होता है। वहीं, क्षेत्र के बुजुर्गों ने भी कहा कि इस तरह के आयोजनों और जागरूकता रैलियों से युवा पीढ़ी में सकारात्मक सोच विकसित हो रही है।