{"_id":"6a0b02a78002412d9506521d","slug":"two-day-kahlur-festival-begins-in-bam-local-artists-enthral-the-audience-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160096-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बम्म में दो दिवसीय कहलूर उत्सव शुरू, स्थानीय कलाकाराें ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बम्म में दो दिवसीय कहलूर उत्सव शुरू, स्थानीय कलाकाराें ने बांधा समां
Mon, 18 May 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 18 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
कहलूर कल्याण समिति बम्म की ओर से आयोजित दो दिवसीय कहलूर उत्सव में कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हु
रात को दीपक बटवाल, मोहित गर्ग की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। कहलूर कल्याण समिति बम्म की ओर से आयोजित दो दिवसीय कहलूर उत्सव का शुभारंभ सांस्कृतिक उल्लास और पारंपरिक रंगत के साथ हुआ। उत्सव के पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत बनाए रखा। बच्चों, युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
शुभारंभ बम्म के प्रसिद्ध व्यवसायी प्रदीप सोनी ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक संध्या में गो माता सदन पडयालग के प्रधान रामचंद्र बरूर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समिति सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। रात्रि कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार दीपक बटवाल और मोहित गर्ग ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। दोनों कलाकारों के गीतों और मंचीय प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
कहलूर कल्याण समिति के अध्यक्ष कर्म दत्त शर्मा ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाना है। महासचिव मनीष शर्मा ने कहा कि पहले दिन की सफलता के बाद दूसरे दिन के कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने पहले दिन प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों और स्थानीय जनता का आभार जताया। इस अवसर पर समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।