{"_id":"6a145c1e5dbc6ba0790f5984","slug":"two-cars-collided-head-on-near-swarghat-three-seriously-injured-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160510-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वारघाट के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वारघाट के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर घायल
विज्ञापन
स्वारघाट में दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ियां। संवाद
दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे
पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में मिला ताला, 108 कर्मियों ने घायलों को पहुंचाया एम्स बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोक निर्माण विभाग स्वारघाट के पास दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे से कारों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मारुति कार और विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर टैक्सी कार के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस थाना स्वारघाट को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट ले जाया गया, लेकिन वहां ताला लगा मिला। मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया। हादसे में घायकों की पहचान बलदेव (46), ज्ञान चंद (55), सुमन कुमार (31) निवासी गांव राजवाहन, तहसील रामशहर, जिला सोलन के रूप में हुई है। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस थाना स्वारघाट के कर्मचारियों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने चश्मदीदों के बयानों के आधार पर मारुति कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी संदीप धवल ने कहा कि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।