{"_id":"64bbac21705e99c827027524","slug":"two-bike-riding-youths-arrested-with-606-grams-of-chitta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-2879-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाइक सवार दो युवक 6.06 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाइक सवार दो युवक 6.06 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
-स्वारघाट पुलिस ने फोरलेन पर मैहला में पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना पुलिस ने दो युवकों से 6.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपी खेप के साथ बाइक पर सवार होकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच मैहला के पास नाकाबंदी में पकड़े गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को फोरलेन पर मैहला में नाकाबंदी की थी। इसी बीच किरतपुर की ओर से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। दस्तावेज की जांच के साथ दोनों बाइक सवार से पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों घबराए हुए प्रतीत हुए। शक के आधार बाइक सवार युवकों की तलाशी ली गई तो 6.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सैलेन चौहान और मनीष कुमार निवासी गांव भुंदल डाकघर पटेर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसला ने की है।