फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two accused including African national arrested with 298.67 grams of hashish

Bilaspur News: अफ्रीकी नागरिक सहित दो आरोपी 298.67 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two accused including African national arrested with 298.67 grams of hashish
विशेष टीम ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर लगाए नाके पर पकड़ा
विज्ञापन

- मोहाली में रहते हैं दोनों आरोपी, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने 298.67 ग्राम चरस के साथ अफ्रीका महाद्वीप के मोजांबिक देश के नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए घुमारवीं पुलिस को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार विशेष टीम ने रविवार को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इसी बीच सुंदरनगर की ओर से आ रही पंजाब नंबर की एक कार को रोका गया। कार की तलाशी ली गई तो 298.67 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रिदम बिष्ट निवासी सेक्टर 66 मोहाली पंजाब और सर्जियो लैम्पायेव नंबुराते जूनियर निवासी मोजाम्बिक के रूप में हुई है। मोजाम्बिक नागरिक मोहाली के सेक्टर नंबर 79 स्थित हाउसफीड कॉम्प्लेक्स में किराए के कमरे में रहता है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों के अपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed