फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Turtle found in a house in Parwanoo's Sector-4; Forest Department sends it to Renuka Lake.

Bilaspur News: परवाणू के सेक्टर-4 के एक घर में पहुंचा कछुआ, वन विभाग ने भेजा रेणुका झील

Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Turtle found in a house in Parwanoo's Sector-4; Forest Department sends it to Renuka Lake.
परवाणू के सेक्टर 4 के  रिहायशी इलाके में पहुंचा कछुआ। स्रोत : जागरूक पाठक
पहली बार कछुए के आने से लोग अचंभित, क्षेत्र में नहीं है कोई बड़ा जल स्त्रोत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू के सेक्टर-4 स्थित एक रिहायशी इलाके में कछुआ मिला है। पहली बार क्षेत्र में कछुआ मिलने से लोग हैरत में आ गए। उसे देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। परवाणू के आसपास कोई बड़ा जलस्रोत या झील नहीं है। ऐसे में कछुआ आने से लोग अचंभित थे, हालांकि यह काफी छोटा है।

जानकारी अनुसार एक घर में अचानक कछुआ पहुंच गया, जिससे परिवार के लोग हैरान रह गए। इसके बाद घर के लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कछुए को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। वन विभाग के गार्ड प्रिंस ने बताया कि कछुए को किसी प्रकार की चोट नहीं थी। हालांकि यह कछुआ कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। आवश्यक जांच के बाद उसे रेणुका झील में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित भेज दिया गया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी रिहायशी क्षेत्र में कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने या पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed