फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Turad defeated Dhani team by 22 runs

Bilaspur News: टुराड़ ने धनी टीम को 22 रन से हराया

Sun, 28 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Turad defeated Dhani team by 22 runs
-मलराव में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत मलराव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य और प्रधान मंजुला चंदेल ने की।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का दौर है खेलों से जहां शरीर बलशाली बनता है, वहीं मानसिक संतुष्टि भी मिलती है। मैच टुराड़ और धनी के बीच में खेला गया। इसमें टुराड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 119 रन बनाए। दूसरी पारी में धनी की टीम ने 10 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 97 रन बनाए। टुराड़ की क्रिकेट टीम 22 रन से विजयी घोषित की गई। खिलाड़ियों की रिफ्रेशमेंट के लिए मुख्य अतिथि ने 2100 रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके पर भाग सिंह, मलकीत सिंह सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed