फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck stuck in mud, road closed

ललवाण गांव के पास दो दिन से फंसा ट्रक, आवाजाही ठप

Mon, 23 Aug 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
truck stuck in mud, road closed
दधोल-लदरौर वाया लेहड़ी सरेल जाने वाली सड़क पर फंसा ट्रक। -संवाद - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली लदरौर वाया दधोल-लेहड़ी सरेल सड़क के नवीनीकरण कार्य में देरी होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क दलदल में तबदील हो गई है। वाहन चलाना तो दूर पैदल चलाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सड़क का नवीनीकरण कार्य 24 जुलाई से पहले पूरा किया जाना था। लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार इस बारे में अवगत करवाया है। विभाग के सुस्त रवैये ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। ललवाण गांव के पास दो दिन से ट्रक फंसा है। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। यहां तक कि लोगों को बस सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। रविवार को प्रतियोगी परीक्षा होने से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उस पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। आसपास के गांवों के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना पड़ रहा है। लोगों को करीब 15 किलोमीटर सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने कहा कि लेबर की कमी के कारण कार्य मे देरी हो रही है। लेकिन जल्द ही इस सड़क के नवीनीकरण के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। सड़क में जमा हुई मिट्टी को तुरंत हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed