{"_id":"66c1ff8895b85fefe00500da","slug":"truck-filled-with-apples-overturns-on-four-lane-driver-dies-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-121840-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
बिलासपुर के गरामोड़ा में फोरलेन पर पलटा ट्रक। संवाद
हादसे में चालक का चचेरा भाई घायल
गरामोड़ा के पास हुआ हादसा, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा टोल प्लाजा के पास सेब से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार उसका चचेरा भाई घायल हो गया। स्वारघाट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में घायल अनिकेत(22) निवासी गांव राजपुर खामपुर डाकघर राजपुर तहसील भड़ौत जिला बागपत उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि चचेरे भाई मिंटू कुमार(28) निवासी गांव राजपुर के साथ ट्रक में उत्तर प्रदेश के शामली से गत्ता लोड करके हिमाचल प्रदेश आया था। 13 अगस्त को कुल्लू के भुंतर में गत्ता अनलोड करवाया। शनिवार को मंडी जिले में ट्रक में सेब लोड करवा कर बिहार के लिए चल पड़े। ट्रक को मिंटू कुमार चला रहा था।
रविवार सुबह करीब 4:00 बजे जब गरामोड़ा टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन किनारे दीवार से टकरा कर सडक़ पर पलट गया। हादसे में चालक मिंटू कुमार की मौके पर मौत हो गई। उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अनीकेत को एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां से उपवार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि शव का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।