{"_id":"56ffca5b4f1c1bed6af0023e","slug":"truck-fair-down-operater-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालभाड़ा घटाने पर बिफरे ट्रक ऑपरेटर, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालभाड़ा घटाने पर बिफरे ट्रक ऑपरेटर, आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीसी सीमेंट कारखाना प्रबंधन और बीडीटीएस कार्यकारिणी की बैठक में सीमेंट का मालभाड़ा घटाने पर बनी सहमति के बाद भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित ट्रक ऑपरेटर यूनियन से जुड़े ऑपरेटराें ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने इस निर्णय को ऑपरेटर विरोधी करार दिया है। ऑपरेटरों का कहना है कि इस साल महंगाई बढ़ी है। इंश्योरेंस और ट्रकों के स्पेयर पार्ट्स महंगे हुए हैं। ऐसे में किराया घटाना तर्कसंगत नहीं है। यूनियन इसका कड़ा विरोध करेगी।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने शुक्रवार को इस सिलसिले में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें इस निर्णय का कड़ा विरोध किया गया। बैठक में कहा गया कि निगम के साथ चल रहे लगभग 1400 ट्रक ऑपरेटरों को यह निर्णय मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
ऑपरेटरों के अनुसार ट्रकों की इंश्योरेंस 25 से 30 प्रतिशत अधिक हो गई है। डीजल के दाम भी दो साल में दस फीसदी तक बढ़ गए हैं। जबकि कलपुर्जों की कीमत 15 से 20 प्रतिशत महंगी हो गई है।
समिति ने कहा कि एसीसी प्रबंधन ने निगम के साथ बातचीत किए बगैर ही किराया कम करने का निर्णय लिया है। निगम के साथ लगभग 1400 ट्रक सीमेंट ढुलाई में लगे हैं।
कारखाने में पिछले 32 साल के इतिहास में ये पहली बार हुआ कि ऑपरेटरों की सहमति के बिना किराये कम करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि साधारण अधिवेशन के बिना ही इस तरह का निर्णय आखिर कैसे लिया गया।
ऑपरेटरों ने कहा कि इस बारे जल्द आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में राकेश चंदेल, महेंद्र सिंह, गणपत राम, सुभाष, श्याम, रविंद्र, अजय सिंह, राजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह और कश्मीर आदि उपस्थित थे।