{"_id":"661e62b90a36aeb34d0ca845","slug":"truck-driver-broke-the-toll-barrier-employees-broke-the-glass-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-116008-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टोल बैरियर तोड़कर निकला ट्रक चालक, कर्मचारियों ने तोड़ा शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टोल बैरियर तोड़कर निकला ट्रक चालक, कर्मचारियों ने तोड़ा शीशा
विज्ञापन
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित गरमोड़ा टोल प्लाजा पर हुई घटना
- चालक ने स्वारघाट और कर्मचारियों ने किरतपुर थाने में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा स्थित टोल प्लाजा पर एक ट्रक बैरियर तोड़ कर भाग गया। बाद में टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने ट्रक का पीछा किया। उन्होंने ट्रक को रूकवाया। चालक के साथ नोकझोंक हुई। इसी बीच कर्मचारियों ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। ट्रक चालक ने स्वारघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि ट्रक चालक पंजाब से ईंट भरकर बिलासपुर आ रहा था। पंजाब सीमा पर गरमोड़ा प्लाजा में फास्टैग से टोल कट गया। प्लाजा के कर्मचारियों को ट्रक में ओवरलोड का शक हुआ। कर्मचारियों ने ओवरलोड का अलग से चार्ज मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया। कुछ देर खड़े रहने के बाद ट्रक चालक प्लाजा का बैरियर तोड़ कर भाग गया। प्लाजा के कर्मचारियों ने उसका पीछा किया और हिमाचल की सीमा में रोक लिया। स्वारघाट थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया है कि जब बाइक पर ट्रक का पीछा कर रहे थे तो चालक ने ट्रक से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। इसी के कारण उन्होंने ट्रक के शीशे पर पत्थर मार दिया। दूसरी ओर ट्रक चालक हेम राज निवासी झंडूता ने शिकायत दी है कि टोल कटवा कर बिलासपुर की ओर आ रहा था तो करीब 100 मीटर दूर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने ट्रक पर पथराव किया। इससे शीशे टूट गए। थाना प्रभारी के अनुसार ट्रक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उधर, जो घटना टोल प्लाजा पर हुई है, उस पर कार्रवाई किरतपुर थाने की ओर से की जाएगी।