फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck driver beaten in bilaspur

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर ट्रक चालक पर जानलेवा हमला

Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
truck driver beaten in bilaspur
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम कार्यालय स्वारघाट के नजदीक अज्ञात बाइक सवारों ने दिनदहाड़े ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने किसी नुकीले हथियार से चालक पर हमला किया है। इससे उसके चेहरे और बाजू पर गहरे घाव हुए हैं। पुलिस थाना स्वारघाट में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रक चालक की पहचान ज्योति प्रकाश पुत्र रामआसरा गांव व डाकघर स्वाहण तहसील श्री नयनादेवी के रूप में हुई है। जहां पर ट्रक चालक पर हमला हुआ है वहां से थोड़ी दूरी पर एसडीएम कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, कृषि प्रसार केंद्र है और लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ट्रक चालक ज्योति प्रकाश ने बताया कि उसे एसडीएम कार्यालय स्वारघाट में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य था। ट्रक नंबर एचपी 62ए.4041 को सड़क किनारे खड़ा कर एसडीएम कार्यालय गया। यह सोचकर वापस आया कि ट्रक को किसी सुरक्षित जगह खड़ा कर दूं। जैसे ही ट्रक में बैठा, कुछ बाइकों पर युवक वहां आए। युवकों ने मारपीट करते हुए उसे ट्रक से नीचे उतार लिया। किसी नुकीले हथियार से वार कर दिया। सूचना मिलते ही थाना स्वारघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक के बयान दर्ज किए। घायल चालक को प्राथमिक चिकित्सा और मेडिकल के लिए पीएचसी स्वारघाट ले गई। थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed