फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck accident one died.

दो ट्रकों में टक्कर, चालक की मौत

Tue, 09 Feb 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Tue, 09 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
truck accident one died.
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप पंजपीरी नामक स्थान पर
विज्ञापन
सोमवार देर रात एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बेकाबू होकर दोनों ट्रक गहरी खाई में गिर गए। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर पंजपीरी के समीप एलपी ट्रक क्लिंकर लेकर कीरतपुर से बिलासपुर की ओर आ रहा था।

पंजपीरी के समीप एक तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों ट्रक खाई में गिर गए।
विज्ञापन


हादसे में एलपी ट्रक के चालक हंस राज निवासी कुन्नू (जुखाला) की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, ट्रक के कोई दस्तावेज नहीं होने की वजह से चालक की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ट्रक से एक चालान चिट मिली। इसके आधार पर ट्रक के मालिक से बात कर उसकी पहचान का पता लगाया।

उधर, हादसे में दूसरे ट्रक के चालक विशाल कुमार और परिचालक दृशमीर कुमार को गंभीर रुप से चोटें आई हैं। दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में इलाज करवाया गया।

उक्त दोनों घायलों ने बताया कि वे अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर रुके हुए थे। अचानक एक ट्रक ने उनके खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे उनका ट्रक और टक्कर मारने वाला ट्रक सड़क से लुढ़ककर गहरी खाई में गिर गया।


पुलिस ने मंगलवार को मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है।

डीएसपी नयना देवी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 304ए  के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed