फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tribute to ambedker

आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक, भाजपा ने दिया उचित सम्मान : कटवाल

Tue, 14 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
tribute to ambedker
झंडूता में आयोजित डॉ आंबेडकर जयंती में मौजूद विधायक व अन्य लोग। स्रोत: भाजपा
झंडूता भाजपा कार्यालय में आंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
विज्ञापन

सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल भारतीय संविधान के जनक ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी और आधुनिक भारत के महान शिल्पकार भी थे। उन्होंने देश को एक ऐसी दिशा दी, जिससे समानता और न्याय आधारित समाज की नींव मजबूत हुई।
मंगलवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा के झंडूता कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कटवाल ने कहा कि शिक्षा को उन्होंने सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम माना। उनके अनुसार शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे असमानता की खाई को भरा जा सकता है। कहा कि आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ लड़ते हुए वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने में समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उस समय थे। कहा कि आंबेडकर ने देश को यह सिखाया कि राष्ट्र की असली ताकत उसकी सेना या संपत्ति नहीं, बल्कि उसके नागरिकों को मिलने वाला न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व है। यही लोकतंत्र के चार मजबूत स्तंभ हैं। कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर को उचित सम्मान नहीं दिया और उनके विचारों की अनदेखी की गई। हिंदू कोड बिल को पारित न होने देने के कारण उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा तक देना पड़ा था। विधायक ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब के सम्मान में कोई कमी नहीं रखी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रस्ताव पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उनकी विरासत को सहेजने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है और दिल्ली में डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की गई है। इसके अलावा डिजिटल सशक्तीकरण के लिए भीम एप भी शुरू किया गया है। कटवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून में संशोधन, एससी-एसटी आरक्षण को आगे बढ़ाना, ओबीसी आयोग को सांविधानिक दर्जा देना, ईडब्ल्यूएस आरक्षण और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। आह्वान किया कि सभी लोग आंबेडकर के सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed