{"_id":"6884c553744f27478d0d8a11","slug":"tribute-paid-to-brave-sons-on-kargil-vijay-diwas-family-members-honored-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-141310-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
Sat, 26 Jul 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न युद्धों में शहीद हुए जिले के जवानों के परिज
सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के लिए रखा दो मिनट का मौन
भाजपा नेता बोले, राष्ट्रभक्ति, साहस,बलिदान की अमिट कहानी भी कहता है यह दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कारगिल सहित विभिन्न युद्धों में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत कारगिल युद्ध और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिन शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया, उनमें 1971 युद्ध के शहीद जगतराम की पत्नी लीला देवी, 1965 में शहीद छोटा राम की धर्मपत्नी गीता देवी, चीन सीमा पर 1990 में शहीद मेजर सुंदरदास की पत्नी राजदेई, 1971 में शहीद अनंतराम की पत्नी मीरा देवी, 1996 में उड़ी सेक्टर में शहीद हुए ज्ञान सिंह के भाई सूबेदार मेजर प्रेम सिंह मिन्हास और सूबेदार देवराज, कारगिल के वीर चक्र विजेता शहीद उधम सिंह की धर्मपत्नी निर्मला देवी और 2022 में अरुणाचल में शहीद अंकेश भारद्वाज के माता-पिता बांचाराम भारद्वाज व कश्मीरी देवी शामिल रहे।
बताया, हिमाचल प्रदेश से 52 जवान कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे, जिनमें से 7 वीर सपूत बिलासपुर जिला से थे। यह जिला वीरता और बलिदान की मिसाल रहा है। कारगिल में अद्वितीय साहस दिखाने वाले परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार आज भी सेना में सेवा दे रहे हैं, जो गर्व का विषय है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान और जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान विशेष रूप से मौजूद रहे।