फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tribute paid to brave martyr Nayak Rakesh Kumar in Baiharan

Bilaspur News: वीर बलिदानी नायक राकेश कुमार को बैहरन में दी श्रद्धांजलि

Fri, 26 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to brave martyr Nayak Rakesh Kumar in Baiharan
पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश ने वीर बलिदानी नायक राकेश कुमार का शहीदी दिवस उनके गांव
-पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने शहीद की प्रतिमा पर अर्पित किया पुष्प चक्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश की ओर से वीर बलिदानी नायक राकेश कुमार का शहीदी दिवस उनके पैतृक गांव बैहरन में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि की ओर से तिरंगा फहराने के साथ हुई।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि, वीर बलिदानी राकेश कुमार की माता रत्नी देवी, भाई संजय कुमार, प्रदेशाध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण समिति कैप्टन अमर नाथ धीमान, समिति के चेयरमैन कैप्टन संजय कुमार ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीद की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैप्टन अमरनाथ धीमान ने बताया कि उनका जन्म 08 अप्रैल 1982 को गांव बैहरन में पिता नत्थू राम और माता रत्नी देवी के साधारण परिवार में हुआ। उन्होंने आठवीं तक की शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय बरोहा से प्राप्त की। 12वीं की परीक्षा शहीद अश्विनी कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। राकेश कुमार 09 फरवरी 2009 को भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुए। प्रशिक्षण उपरांत उनकी तैनाती 21 पंजाब रेजिमेंट में हुई। 2010 में उनका स्थानांतरण 37 राष्ट्रीय राइफल्स में हुआ, जो जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी के दुर्गम मेंढर क्षेत्र में तैनात थी। आतंकवादियों के खिलाफ खोज अभियान के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वे 26 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित कैप्टन अनंत राम ने वरिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। वे अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट रह चुके हैं और तीन बार भारतीय ओलंपिक टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मदन ठाकुर, कैप्टन प्रथ्वी चंद, सचिव धनी राम, हरवंश भदौरिया, नायब सूबेदार लच्छू राम, शेर सिंह, कैप्टन संजीव कुमार, सुरेश कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार, सूबेदार बीर सिंह, पवन ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, राम पाल, नंद लाल कपिल, कश्मीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इसके अलावा राहन शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य रूप लाल शर्मा, पीटीआई संदीप कुमार, स्कूल स्टाफ तथा शिला देवी, रक्षा देवी, कंचन देवी, रचना देवी सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राहन पाठशाला के बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों तथा सूबेदार बीर सिंह की बांसुरी की मधुर धुन ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed