Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Trials for Bilaspur teams for the Sub-Junior Kabaddi Championship to be held on the 14th

Bilaspur News: सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिलासपुर की टीमों के ट्रायल 14 को

Fri, 13 Nov 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Trials for Bilaspur teams for the Sub-Junior Kabaddi Championship to be held on the 14th
घुमारवीं स्कूल के खेल मैदान में सुबह नौ बजे शुरू होगी चयन प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय सब जूनियर लड़के एवं लड़कियों की कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिलासपुर जिला की टीमों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 14 नवंबर को शहीद विजय पाल स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं के खेल मैदान में ट्रायल होंगे। जिला कबड्डी एसोसिएशन ने ट्रायल की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें जिला भर के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। बिलासपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव ओम प्रकाश वशिष्ठ और प्रेस सचिव लोकेश ठाकुर ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सुबह नौ बजे विद्यालय के खेल मैदान में पहुंचना होगा। सब जूनियर वर्ग के लिए खिलाड़ियों की आयु एक जनवरी 2027 तक 16 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा पूरी करने वाले खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की आयु और वजन संबंधी निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी। सब जूनियर लड़कों के लिए अधिकतम वजन सीमा 60 किलोग्राम, जबकि लड़कियों के लिए 55 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इन मानकों को पूरा करने वाले खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

आयु प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना जरूरी
ट्रायल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को अपना आयु प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के अभाव में खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जिले के सभी पात्र कबड्डी खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कबड्डी की काफी प्रतिभाएं मौजूद हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया के बाद लड़कों और लड़कियों की अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी। चयनित खिलाड़ी इसी माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed