फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tree plantation in the district will now be carried out using the seed ball technique.

Bilaspur News: जिले में अब सीड बॉल तकनीक से होगा पौधरोपण

Wed, 08 Jul 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation in the district will now be carried out using the seed ball technique.
बिलासपुर में वन विभाग ने तैयार की सीड बाल। संवाद
बंदला धार से अगले सप्ताह शुरू होगा अभियान, पहले चरण में तैयार होंगी 5 हजार सीड बॉल
विज्ञापन


सफल होने पर जिले के अन्य वन क्षेत्रों में भी होगा विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी।

बिलासपुर। जिले में वन विभाग पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए एक अभिनव पहल करने जा रहा है। बदलते पर्यावरणीय हालात और पारंपरिक पौधरोपण की चुनौतियों को देखते हुए विभाग अब पहली बार जिले में सीड बॉल तकनीक का प्रयोग करेगा। इस अभियान का शुभारंभ अगले सप्ताह बंदला धार से किया जाएगा। वन विभाग का मानना है कि यह तकनीक दुर्गम और पथरीले क्षेत्रों में भी प्राकृतिक रूप से पौधों के विकास को बढ़ावा देगी तथा कम लागत में अधिक क्षेत्र को हरित बनाने में मददगार साबित होगी।
सीड बॉल तकनीक के तहत पेड़ों के बीजों को उपजाऊ मिट्टी, गोबर की खाद और अन्य प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से तैयार छोटी-छोटी गेंदों में सुरक्षित रखा जाता है। इन गेंदों को सूखने के बाद वन क्षेत्रों में बिखेर दिया जाता है। बारिश के मौसम में पर्याप्त नमी मिलने पर बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप ले लेते हैं। इस प्रक्रिया में अलग से गड्ढे खोदने, पौधे लगाने या लगातार सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। यही वजह है कि दुनिया के कई देशों में इस तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग ने पहले चरण में 5,000 सीड बॉल तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें मुख्य रूप से अमलतास और नीम के बीजों का उपयोग किया जाएगा। दोनों प्रजातियों का चयन पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देने और स्थानीय जलवायु के अनुकूल होने के कारण किया गया है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक बीजों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने का अवसर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत बंदला धार से होगी, जबकि बाद के चरण में कोटधार और ब्रह्मपुखर के आसपास के वन क्षेत्रों में भी सीड बॉल तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
बिलासपुर में पहली बार सीड बॉल तकनीक से पौधरोपण अभियान शुरू किया जा रहा है। अगले सप्ताह बंदला धार से इसकी शुरुआत होगी। पहले चरण में 5,000 सीड बॉल तैयार की जा रही हैं।
-नरेंद्र सिंह, सदर वन परिक्षेत्र अधिकारी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed