फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tree cuts from school

Bilaspur News: घुमारवीं स्कूल प्रांगण में खतरा बना विशाल पेड़ कटने से मिली राहत

Tue, 27 Jan 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
tree cuts from school
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों छात्र, शिक्षक, अभिभावकों की रहती है आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय घुमारवीं के प्रांगण में लंबे समय से खतरा बने विशाल पेड़ को आखिरकार हटा दिया गया है। स्कूल के मुख्य द्वार और बास्केटबाल फील्ड से सटे स्टेडियम के बीचोबीच स्थित यह पेड़ विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम बना हुआ था।
पेड़ की जड़ें अत्यधिक फैल जाने के कारण विद्यालय के मुख्य गेट और स्टेडियम की संरचनाओं में गहरी दरारें पड़ गई थीं। दोनों ढांचे अपनी मूल स्थिति से खिसक चुके थे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। विद्यालय परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों छात्र, शिक्षक और अभिभावकों की आवाजाही रहती है, ऐसे में यह स्थिति बेहद चिंताजनक थी। प्रशासन हरकत में आया और संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खतरा बने पेड़ को काट दिया। पेड़ की जड़ों से क्षतिग्रस्त हो चुके मुख्य गेट को भी हटाना पड़ा। प्रशासन के अनुसार अब विद्यालय के लिए नए मुख्य गेट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि इसी विद्यालय परिसर में 1 से 5 फरवरी तक राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। इस दौरान देशभर से खिलाड़ी, प्रशिक्षक अधिकारी और दर्शक बड़ी संख्या में विद्यालय परिसर और स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम का व्यापक उपयोग होना है। ऐसे में कमजोर संरचनाओं के बीच खड़ा यह विशाल पेड़ किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी संबंधित विभागों और प्रशासन को अवगत करवाया गया था, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। पेड़ हटाए जाने और नए मुख्य गेट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed