फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Transport officer issued challan of three vehicles in Thuran

Bilaspur News: परिवहन अधिकारी ने थुराण में तीन वाहनों के काटे चालान

Thu, 13 Jun 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Transport officer issued challan of three vehicles in Thuran
- गेहड़वीं क्षेत्र में लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल ने वीरवार को औचक निरीक्षण के दौरान तीन वाहनों का चालान काटा। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी भी दी गई।

परिवहन अधिकारी वीरवार को झंडूता के थुराण में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने वाहनों की जांच की और मौके पर तीन वाहनों के चालान काटे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों का सहयोग भी इसमें महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। साथ ही वाहन चलाते समय कभी भी फोन का प्रयोग न करें। इससे अपने साथ दूसरों के लिए भी खतरा पैदा होता है। सड़क पर गति सीमा का पालन करें। इस दौरान गेहड़वीं बाजार में लोगों और नवयुवक मंडल पजैंहण के युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed