फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   training workshop to teachers

Bilaspur News: जिले के 426 स्वयंसेवी शिक्षकों को दिया साक्षरता का विशेष प्रशिक्षण

Tue, 03 Feb 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
training workshop to teachers
गेहड़वीं (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला की ओर से उल्लास कार्यक्रम के तहत शिक्षा खंड झंडूता के स्वयंसेवी शिक्षकों के लिए कलोल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने किया। जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के व्यस्क अशिक्षितों को साक्षर बनाना है। उन्होंने जानकारी दी कि जिलाभर में अब तक 426 स्वयंसेवी और सर्वेयर अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को उल्लास प्रवेशिका पुस्तक के माध्यम से गतिविधियों के आधार पर रोचक तरीके से पढ़ाने के गुर सिखाए गए। उन्होंने आग्रह किया कि वे सेवा भाव के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान दें। शिविर में शिक्षार्थियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और उन्हें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की जानकारी पुख्ता करने पर विस्तृत चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ममता कुमारी ने समाज के शिक्षित वर्ग, विशेषकर कॉलेज और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के अशिक्षितों लोगों को साक्षर करने के लिए आगे आएं। इस कार्यक्रम में खंड झंडूता के 48 स्वयंसेवी शिक्षकों सहित खंड कार्यालय से सुनील और पुष्पा ने भाग लिया। शिविर के अंत में सभी शिक्षकों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई ताकि जिले में शत-प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed