फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training of fourth batch started at Bandla Paragliding Site

Bilaspur News: बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर चौथे बैच का प्रशिक्षण हुआ शुरू

Fri, 06 Oct 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Training of fourth batch started at Bandla Paragliding Site
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर चौथे बैच का प्रशिक्षण हुआ शुरू
विज्ञापन

महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और धर्मशाला के पायलट ले रहे प्रशिक्षण में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर चौथे बैच का प्रशिक्षण (एसआईवी कोर्स) शुक्रवार से शुरू हो गया। चौथे बैच में महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और धर्मशाला से प्रशिक्षु पैराग्लाइडिंग के एडवांस कोर्स के लिए पहुंचे हैं। पहले दिन पायलटों ने सामान्य उड़ान भरते हुए गोबिंद सागर झील के किनारे लैंडिंग की। इस बैच में भी 25 ही प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।


पायलटों ने इस दौरान गोबिंद सागर झील के ऊपर कलाबाजियां कीं। आपात स्थिति के लिए झील में मोटर वोट के साथ दो रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। यह प्रशिक्षण चार दिन तक चलेगा जिसमें हर दिन प्रशिक्षु तीन-तीन उड़ाने भरेंगे। चौथे दिन रिजर्व वोट के माध्यम से झील के बीच उतरना सिखाया जाता है। पुणे के एक्रो पायलट अभि मलिक इन पायलटों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह एसआईवी कोर्स दिसंबर माह तक चलेंगे। अभी तक तीन बैचों में 75 प्रशिक्षु यहां से पैराग्लाइडिंग का एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article