{"_id":"663a1adb7349474a1201e0c4","slug":"training-given-to-assistant-expenditure-supervisors-to-complete-elections-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-116948-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को दिया चुनाव पूरा कराने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को दिया चुनाव पूरा कराने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षकों के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को चुनावों को स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षकों की अहम भूमिका होती है। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों के खर्च करने पर व्यय पर्यवेक्षक नजर रखते हैं। इसके लिए उनका प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है, ताकि वह अपने दायित्वों का सही निर्वहन कर सकें। उन्होंने व्यय पर्यवेक्षकों के कार्यों और दायित्वों पर प्रकाश डाला और उन्हें क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। बैठक में निर्वाचन तहसीलदार विजय शर्मा ने निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्रदान की।