फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training for teachers to strengthen children's foundational education

Bilaspur News: बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण

Sat, 24 Oct 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Training for teachers to strengthen children's foundational education
डाइट जुखाला में आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक। स्रोत: डाइट जुखाला।
डाइट जुखाला में पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न, छह शिक्षा खंडों के 24 शिक्षकों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में प्राथमिक स्तर पर मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें जिले के छह शिक्षा खंडों के प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 24 शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता की अवधारणा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-आधारभूत अवस्था के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। हिंदी, अंग्रेजी और गणित के प्रमुख घटकों पर व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए गए। कक्षा में शिक्षण-अधिगम गतिविधियों के प्रभावी संचालन, दैनिक गतिविधियों की योजना तैयार करने और कक्षा प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही निपुण पोल के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण निपुण उत्सव एवं सामुदायिक पहुंच कार्यक्रम रहा। प्रतिभागियों को निपुण उत्सव के तीनों चरणों, विभिन्न गतिविधियों के संचालन और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के तरीकों से अवगत करवाया गया। शिक्षकों ने मेला पंजीकरण प्रारूप भरने का अभ्यास किया और सात स्टॉलों वाले निपुण मेले की गतिविधियों एवं उनकी कार्यप्रणाली को समझा। इसके अलावा मासिक बैठकों के माध्यम से समुदाय की भागीदारी बढ़ाने और ऑनलाइन डाटा एंट्री प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला एफएलएन समन्वयक कुलदीप धीमान, मनजिंद्र सिंह और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से तृप्ता ठाकुर, ममता चंदेल, यशपाल व विजय कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विभिन्न सत्र संचालित किए। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ शिक्षण संबंधी गतिविधियां और व्यावहारिक अनुभव साझा किए। समापन समारोह में शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शिक्षकों को कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान और अनुभवों को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के बाद अब ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, ताकि एफएलएन की रणनीतियों को कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। इससे निपुण हिमाचल कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने और बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता संबंधी दक्षताओं को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया, पीएमयू सदस्य अभिषेक कुमार, रजनी देवी और शर्मिला देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed