फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Trainees presented their views on disaster management in the state.

Bilaspur News: प्रशिक्षुओं ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन पर प्रस्तुत किए विचार

Mon, 13 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Trainees presented their views on disaster management in the state.
डाइट जुखाला में आयोजित आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षु। संवाद
डाइट जुखाला में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षुओं को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें मॉक ड्रिल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया।

उप प्रधानाचार्य संजय शामा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आपदा से जुड़े अनुभवों, उपायों व सुरक्षा रणनीतियों पर विचार साझा किए। आपदा प्रबंधन समन्वयक राकेश ठाकुर ने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई। सभागार कक्ष में हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ के जोखिम को कम करने में समुदाय की भूमिका, आपदा प्रतिरोधी हिमाचल का निर्माण हमारी जिम्मेदारी, हमारा भविष्य एवं पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करना विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने हिमाचल प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में आपदाओं के प्रति लोगों को सजग करने के लिए नए विचार प्रस्तुत किए गए। द्वितीय वर्ष की छात्रा रजनीश ने आपदाओं से बचाव पर अपने विचार प्रस्तुत किए, प्रथम वर्ष की इंदू ठाकुर और रितु शर्मा ने जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली घटनाओं से आपदा की स्थिति होने पर विचार रखे। इस अवसर पर आयुष और विनय ठाकुर ने भी आपदाओं के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। राकेश ठाकुर ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार पूर्व तैयारी, सतर्कता और सामुदायिक सहभागिता आपदा के प्रभावों को कम कर सकती है। कुलदीप धीमान ने प्राथमिक चिकित्सा की स्थिति में सीपीआर देने का सभी प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डाइट प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित 80 प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed