{"_id":"670d0244aa187b24390d5420","slug":"trainees-given-training-to-avoid-earthquake-and-fire-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-124962-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रशिक्षुओं को भूकंप, आग से बचने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रशिक्षुओं को भूकंप, आग से बचने का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डाइट जुखाला में मॉकड्रिल का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
आपदा प्रबंधन समन्वयक राकेश ठाकुर ने बारिश एवं भूस्खलन से उत्पन्न होने वाली आपदाओं के बारे में प्रशिक्षणार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। समारोह में भूकंप और आग लगने की स्थिति से बचने के लिए मॉकड्रिल करवाई गई। उन्होंने सिलिंडर की आग से बचने का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डाइट आपदा प्रबंधन योजना के अनुसार अलग-अलग टीमों ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। गंभीर रूप में घायल प्रशिक्षणार्थियों को खोज एवं बचाव दल ने स्टैचर और बाजू के बने हुए बनावटी स्टैचर की मदद से संस्थान के बाहर निकाला, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा सहायता टीम ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदाओं के बारे में जागरूकता एवं प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए प्रशिक्षणार्थियों की क्षमता को निर्मित करना है। आपदाओं से पहले विभिन्न संकटों एवं उनकी वजह से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन विषय की संवेदनशीलता और सजगता के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने बहुत ही बारीकियों से उन्हें समाज में इस संदेश को प्रचारित करने पर बल दिया। इस अवसर पर संस्थान के कुलदीप शर्मा, सोमदत्त कालिया, संतोष चंदेल, पुष्पराज, नरवीर, रविंद्र ठाकुर, दिग्विजय मल्होत्रा, राकेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।