{"_id":"695d19709b95cd35f1075e93","slug":"traffic-rules-school-set-up-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-151652-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में लगी यातायात नियमों की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में लगी यातायात नियमों की पाठशाला
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने किया आयोजन, चालकों को नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/स्वारघाट। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर की ओर से जिलेभर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत ऑटो रिक्शा यूनियन, बिलासपुर के माध्यम से ऑटो रिक्शा मालिकों से अपने वाहनों पर सड़क सुरक्षा संदेश अंकित करने का आह्वान किया गया, ताकि आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसी क्रम में आरटीओ कार्यालय में परिवहन से जुड़े काम के लिए आए लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इसके अलावा बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय प्री-दिशा बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर प्रदर्शित किए गए। विभागों के प्रतिनिधियों को जागरूकता सामग्री वितरित की गई।
परिवहन बैरियर, स्वारघाट में एआरटीओ टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। झंडूता क्षेत्र में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के दौरान मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) ने चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का माध्यम है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।