फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   traffic rules awareness camp

Bilaspur News: प्रशिक्षुओं को यातायात सुरक्षा की दी व्यावहारिक जानकारी

Tue, 20 Jan 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
traffic rules awareness camp
सुरक्षित यातायात की आदत को जन-आंदोलन बनाने को लेकर चलाया अभियान
विज्ञापन

विद्यार्थियों से लेकर वाहन प्रशिक्षुओं, पंचायत प्रतिनिधियों ने निभाई सक्रिय भूमिका
छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, भाषण, कविता से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सड़क हादसों पर रोक लगाने और सुरक्षित यातायात की आदत को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बिलासपुर की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यार्थियों से लेकर वाहन प्रशिक्षुओं, पंचायत प्रतिनिधियों और ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अभियान के तहत आरआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पड़यालग और हिम आंचल पब्लिक स्कूल, दधोल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, भाषण, कविता और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों की रचनात्मकता और सोच ने यह साबित किया कि यदि बचपन से ही सही आदतें डाली जाएं तो भविष्य की सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सकता है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम वर्कशॉप में पहुंचे ऑटोमोबाइल प्रशिक्षुओं को वाहन सुरक्षा, तकनीकी जांच और जिम्मेदार ड्राइविंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि वाहन की छोटी सी तकनीकी खामी या चालक की लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अभियान में ग्राम पंचायत दधोल के प्रधान व प्रतिनिधियों के साथ हरिओम ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल ने भी भाग लिया। प्रशिक्षकों ने सीट बेल्ट, हेलमेट, गति सीमा और नशे में वाहन न चलाने जैसे नियमों पर विशेष जोर दिया। सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पोस्टर और पंपलेट वितरित किए गए तथा बैनर लगाकर आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा पर चर्चा कर लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

इनसेट
संयुक्त जिम्मेदारी है सुरक्षित सफर
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि सड़कों पर सुरक्षित सफर की आदत और संस्कृति बनाना पूरे समाज का संयुक्त कर्तव्य है। साथ ही लोगों को चेताया गया कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी केवल नारा नहीं, बल्कि कड़वी सच्चाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही कीमती जिंदगियों को बचाया जा सकता है। अभियान का समापन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संदेश के साथ किया गया, ताकि यह जागरूकता केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed