फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   traffic route

स्वारघाट, नौणी, ब्रहमपुखर से आने वाले वाहन एचआरटीसी वर्कशॉप में होंगे पार्क

Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
traffic route
बिलासपुर। बिलासपुर नगर परिषद मैदान डियारा सेक्टर में हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी वाहन चालक को समस्या से न जूझना पड़े। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एसआर राणा ने कहा कि मंगलवार को स्वारघाट, नौणी, ब्रह्मपुखर की तरफ से आने वाले लोगों के बड़े वाहन/एचआरटीसी बसें सीधा नौणी से वेटरनेरी अस्पताल धौलरा, फिर बस स्टैंड, लक्ष्मीनारायण मंदिर, मेन वैन्यू एमसी पार्किंग होते हुए चिल्ड्रन पार्क चौक पर लोगों को उतारेंगे, जो सभा स्थल से लगभग 20-30 मीटर की दूरी पर है। लोगों को उतारने के बाद निचली सड़क से नाले का नान बाइफ्रिकेशन होते हुए सब्जी मंडी से होते हुए हवाघर, ब्वॉय स्कूल, गर्ल स्कूल बाइफ्रिकेशन से होते हुए पुलिस थाना सदर से अगली तरफ निकलकर एचआरटीसी वर्कशॉप में पार्क होंगे।
विज्ञापन

मंडी, घुमारवीं, झंडूता की तरफ से आने वाली गाड़ियां भी पहले कॉलेज चौक होते हुए बस स्टैंड आएंगी। उसके बाद चिल्ड्रन पार्क में सवारियों को उतारकर उसी रूट को फॉलो कर एचआरटीसी वर्कशॉप में पार्क होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापसी में भारी वाहन/बसें इसी रूट निहाल, एचआरटीसी वर्कशॉप, पुलिस थाना सदर बाइफ्रिकेशन, गर्ल स्कूल, ब्वाय स्कूल, हवाघर, सब्जी मंडी से वापस आकर चिल्ड्रन पार्क में सवारियों को लेकर बस स्टैंड होते हुए मंडी, घुमारवीं, झंडूता की तरफ जाने वाले वाहन कॉलेज चौक होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। नौणी, ब्रह्मपुखर, कल्लर, स्वारघाट की तरफ जाने वाले वाहन सीधे बस स्टैंड होते हुए नौणी चौक, ब्रह्मपुखर, कल्लर व स्वारघाट जाएंगे। भारी वाहनों के लिए चिल्ड्रन पार्क सवारियों को उतारने व कार्यक्रम समाप्ति के बाद वापस लेकर जाने का निर्धारित स्थान होगा। शिमला, स्वारघाट की तरफ से आने वाले छोटे वाहन उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने बनी नई पार्किंग तथा शहीदी स्मारक से लेकर एक तरफ पार्किंग वेटरनेरी चौक तथा वेटरनेरी चौक से सड़क के एक तरफ लोक निर्माण रेन शेल्टर तक तथा वेटरनेरी चौक के सामने बना नया छोटा ग्राउंड में पार्क होंगे। घाघस, झंडूता, घुमारवीं की तरफ से आने वाले छोटे वाहन नजदीक सरकारी महाविद्यालय, नजदीक ब्वॉय स्कूल, भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed