Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   traffic plan and buses for govt function

Bilaspur News: सरकार के समारोह के लिए छह सेक्टरों में बांटा शहर, 900 अतिरिक्त जवान संभालेंगे मोर्चा

Tue, 10 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
traffic plan and buses for govt function
यातायात व्यवस्था रहेगी सुचारु, 3300 छोटी-बड़ी गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन

शिमला और ऊना से नौणी चौकी होकर आने वाली बसें सदर पुलिस थाना के पास लोगों को उतारेंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के दो साल के समारोह के लिए पुलिस ने शहर को छह सेक्टरों में विभाजित किया है। 11 दिसंबर को शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रहेगी। स्थानीय पुलिस बल के अलावा 900 अतिरिक्त पुलिस जवान ने शहर में मोर्चा संभालेंगे। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी। पुलिस की ओर से शहर में 3,300 छोटी-बड़ी गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पुलिस की ओर से यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। प्लान के अनुसार पांच स्थानों पर 800 से अधिक बसों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दो हजार से अधिक छोटी गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वहीं 500 रिजर्व गाड़ियों के लिए उचित व्यवस्था की गई है। छोटी गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था डियारा सेक्टर स्थित नगर परिषद मैदान, प्राथमिक पाठशाला के मैदान, राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान, रौड़ा सेक्टर स्थित छात्र पाठशाला के मैदान, कन्या पाठशाला के मैदान, ऑडिटोरियम के मैदान, समारोह स्थल लुहणू के पास वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, मेला मैदान और मुक्तिधाम में की गई है। शिमला और ऊना की ओर से नौणी चौकी होकर आने वाली बसें सदर पुलिस थाना के पास लोगों को उतारेंगी और एचआरटीसी की वर्कशॉप में खड़ी होंगी। घागस की ओर से आने वाली बसें शहर के साथ लगते बामटा चौक से मुड़कर चांदपुर-कोठी पुल के पास जाएंगी। वहां से रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी की ओर से बनाए गए अस्थायी मार्ग पर मुड़ेंगी और समारोह स्थल लुहणू तक जाएंगी। हमीरपुर और घुमारवीं की ओर से कंदरौर होकर आने वाली बसें भी चांदपुर-कोठी पुल के पास अस्थायी मार्ग से होते हुए लुहणू तक जाएंगी। यदि बारिश होती है और अस्थायी मार्ग खराब हो जाता है तो घागस, हमीरपुर की ओर से आने वाली बसें भी लोगों को सदर थाना के पास ही उतारेंगी और आगे जाकर जबली मार्ग के किनारे खड़ी होंगी। नौणी चौक और कोठी पुल के पास बसों की गणना भी की जाएगी। विभिन्न बटालियन से 900 जवान शहर में तैनात हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed