फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traffic personnel deployed from Dakdi Chowk to Kularu and Bhaged

Bilaspur News: दकड़ी चौक से लेकर कुलारू व भगेड़ तक यातायात कर्मी तैनात

Fri, 27 Feb 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Traffic personnel deployed from Dakdi Chowk to Kularu and Bhaged
अमर उजाला में प्रकाशित खबर
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद कार्रवाई
पुलिस ने सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के चालान काटे
कई वाहनों को मौके से हटाया, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दी सख्त चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के कुलारू क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग–103 पर लंबे समय से अवैध पार्किंग और यातायात अव्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। लोग बार-बार प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन हालात जस के तस बने हुए थे। गत रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत के बाद अब यहां यातायात पुलिस जवान की तैनाती की गई है।

इस घटना के बाद अमर उजाला ने कुलारू हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल, रसूखदारों की मनमानी जारी नामक शीर्षक से इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अब पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। दकड़ी चौक से लेकर कुलारू व भगेड़ तक यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है, जो लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगरानी कर रहे हैं। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं, कई वाहनों को मौके से हटाया गया है और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अपनी पार्किंग व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित करें। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं रहेगा, बल्कि नियमित रूप से जारी रहेगा। अब देखना यह है कि शुरू हुई सख्ती स्थायी सुधार में बदलती है या नहीं। कुलारू की यह घटना प्रशासन और समाज दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी बन चुकी है। लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि फिर किसी घर का चिराग बुझाने से बच जाए।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed