फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Traders protest against trade license process; Municipal Council halts action.

Bilaspur News: ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया पर व्यापारियों का विरोध, नगर परिषद ने रोकी कार्रवाई

Sun, 23 Aug 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Traders protest against trade license process; Municipal Council halts action.
घुमारवीं में नगर परिषद अध्यक्ष से बातचीत करते घुमारवीं के व्यापारी। संवाद - फोटो : udhampur news
व्यापार मंडल ने कार्यकारी अधिकार और नगर परिषद अध्यक्ष के साथ की बैठक
विज्ञापन

कहा, प्रक्रिया शुरू करने से पहले व्यापारियों से की जानी चाहिए बात

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत व्यापारियों के ट्रेड लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू होते ही व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। नगर परिषद की ओर से दुकानदारों को नोटिस जारी करने और दुकानों पर जाकर रिकॉर्ड मांगे जाने के बाद व्यापारियों ने व्यापार मंडल घुमारवीं के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई।
व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्यान के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा और नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार के समक्ष व्यापारियों को पेश आ रही दिक्कतों को रखा। व्यापार मंडल ने नगर परिषद के अधिकारियों और अध्यक्ष से कहा कि ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए जिस तरह से दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और दुकानों में जाकर रिकॉर्ड मांगा जा रहा है, वह उचित प्रक्रिया नहीं है। व्यापारियों का कहना था कि इस तरह की कार्रवाई शुरू करने से पहले नगर परिषद को व्यापार मंडल के साथ बैठक कर पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा करनी चाहिए थी। व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना इस तरह की प्रक्रिया शुरू किए जाने से उनमें रोष है।व्यापारियों के विरोध के बाद नगर परिषद की ओर से बैठक में आश्वासन दिया गया कि ट्रेड लाइसेंस के मामले को आगामी बैठक में सभी पार्षदों और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से रखा जाएगा। बैठक में पूरे मामले पर चर्चा करने के बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा। तब तक ट्रेड लाइसेंस को लेकर दुकानदारों के खिलाफ किसी तरह की आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बताते चले कि ट्रेड लाइसेंस को लेकर अधिसूचना वर्ष 2025 में जारी की गई थी। उस समय भी व्यापारियों की ओर से इसका विरोध किया गया था, जिसके बाद नगर परिषद ने इस प्रक्रिया को रोक दिया था। अब एक बार फिर नगर परिषद ने ट्रेड लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू की तो दुकानदारों ने इसका विरोध कर दिया। व्यापार मंडल ने कहा कि इस मामले को आपसी सहमति से हल किया जाना चाहिए। ट्रेड लाइसेंस के लिए नगर परिषद की ओर से व्यापारियों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इनमें निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग के व्यापारी शामिल हैं। तीनों वर्गों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। व्यापार मंडल ने फीस को लेकर भी व्यापारियों को राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि फीस को लेकर नगर परिषद की आगामी बैठक में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और उसे सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की ओर से निर्णय आने तक ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया पर रोक रहेगी। व्यापार मंडल ने कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही इस मामले में आगे कोई निर्णय लिया जाना चाहिए।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed