फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tourism activities will take place throughout the year in Bilaspur, work on the project begins

Bilaspur News: बिलासपुर में साल भर होंगी पर्यटन गतिविधियां, परियोजना पर काम शुरू

Thu, 05 Dec 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tourism activities will take place throughout the year in Bilaspur, work on the project begins
-बरसात में प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां रुकने से राजस्व को होता है नुकसान
विज्ञापन

-मानसून में भी बिलासपुर पर्यटकों के लिए बनेगा सुरक्षित डेस्टिनेशन
-पर्यटन विभाग करेगा जिले को मानसून पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम

सरोज पाठक
बिलासपुर। मानसून सीजन में पर्यटकों का हिमाचल की ओर रुख कम हो जाता है, क्योंकि अधिकांश स्थानों पर आपदाओं का खतरा होता है। लेकिन बिलासपुर को एक सुरक्षित टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए सरकार काम शुरू कर रही है। इसके लिए मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया है।
बरसात के मौसम में जहां पूरे प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आपदा का खतरा बना रहता है, बिलासपुर एकमात्र ऐसा जिला है जहां आपदाएं न के बराबर होती हैं। बरसात में प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां रुकने से राजस्व को खासा नुकसान होता है। लेकिन अब सरकार ने हिमाचल के प्रवेश द्वार बिलासपुर को पर्यटन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। यह क्षेत्र मानसून में भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आदर्श स्थल बन सकता है। इसी को लेकर बिलासपुर से सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी ने सीएम से अनुरोध किया है कि पर्यटन विभाग को निर्देश दिए जाएं, कि जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करें, ताकि गोबिंद सागर और कोल बांध झील, बंदला धार, धार्मिक स्थलों को मानसून पर्यटन स्थल के रूप में प्रमोट किया जा सके। इससे पूरे साल पर्यटक प्रदेश में आ सकेंगे और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इनसेट
मंडी भराड़ी, औहर में साल भर की पर्यटन गतिविधियां
मंडी भराड़ी में हाल ही में वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत की गई है। मंडी भराड़ी को लैंडिंग स्टेशन के रूप में चुना गया है, ताकि यहां पर साल भर पर्यटकों के लिए वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां जारी रहें। इसके अलावा, मंडी भराड़ी के नीचे की ओर स्थित एक आईलैंड को विकसित किया जा रहा है, जहां करीब पांच हजार लोग बैठ सकते हैं। इस आईलैंड को डेस्टिनेशन मैरिज जैसे कांसेप्ट से जोड़ने के लिए भी कार्य शुरू किया गया है। इससे यह स्थान पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बिलासपुर में पर्यटन केंद्र का विकास
बिलासपुर में एक बड़ा पर्यटन केंद्र विकसित किया जा रहा है, जिसे राज्य के प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट किया जाएगा। यहां पर पर्यटन कार्यालय स्थापित किया जाएगा, जो कोलडैम में भी वाटर स्पोर्ट्स के प्रचार के लिए काम करेगा। इस प्रयास से बिलासपुर को एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में पहचान मिल सकेगी।

कोट
प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीपोर्ट की स्थापना की जा रही है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में आसानी से पहुंचा जा सके। इससे न केवल पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। वहीं बिलासपुर को साल भर के लिए पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की परियोजना पर काम किया जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र एक नई दिशा में बढ़ेगा बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed