{"_id":"674db45a3438284d730cdc14","slug":"tough-fight-between-rahul-and-pankaj-for-unc-president-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-127546-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: युकां अध्यक्ष के लिए राहुल और पंकज के बीच कड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: युकां अध्यक्ष के लिए राहुल और पंकज के बीच कड़ी टक्कर
Mon, 02 Dec 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
-घुमारवीं विस से दो उम्मीदवार होने का पंकज को मिल सकता है लाभ
-अध्यक्ष के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में
-आज खत्म होगी होल्ड हुए मतों की छंटनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला युकां अध्यक्ष के लिए बिलासपुर में पंकज राणा और राहुल ठाकुर के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि घुमारवीं विधानसभा से दो उम्मीदवार होने के चलते पंकज राणा को इसका लाभ मिल सकता है। जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं मंगलवार को होल्ड हुए मतों की छंटनी भी समाप्त हो जाएगी।
अध्यक्ष पद के लिए चर्चाओं का माहौल तेज है। अध्यक्ष पद के लिए झंडूता से पंकज राणा, घुमारवीं से अरविंद कालिया, राहुल ठाकुर सदर से उमर फारूक और श्री नयना देवी जी से दीपक मैदान में हैं। पंकज और राहुल को इसमें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। पंकज राणा पूर्व में जिला युकां उपाध्यक्ष रहे हैं और लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। वहीं घुमारवीं से राहुल ठाकुर वर्तमान में बीडीसी सदस्य हैं और युवाओं के बीच काफी सक्रिय रहते हैं। हालांकि एक ही विधानसभा क्षेत्र से होने के कारण मत विभाजन हुआ है। पंकज राणा अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार मैदान में उतरे हैं। पिछली बार उन्होंने विजेता रहे आशीष ठाकुर को कड़ी टक्कर दी थी। पंकज राणा झंडूता के साथ घुमारवीं और सदर विस में अच्छी पकड़ रखते हैं जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलने की उम्मीद हैं।
घुमारवीं से उम्मीदवार अरविंद कालिया प्रदेश युकां कार्यकारिणी में पदाधिकारी रहे हैं। इसके अलावा उमर फारूक और दीपक बतौर कार्यकर्ता संगठन में कार्य कर रहे हैं। युकां की ओर से मतदान हो गया है। बता दें कि इस बार युकां ने मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। फोटो के साथ वीडियो अपलोड कर मतदान प्रक्रिया को पूरा किया गया है। युकां की ओर से मतों की छंटनी चल रही है। जो मत होल्ड हुए हैं उन्हें सही करने का अवसर दिया जा रहा है। मंगलवार को यह छंटनी खत्म हो जाएगी। जिले में करीब 17,500 मतदान हुआ है। इसमें करीब दो हजार मत रद्द हुए हैं जबकि 1986 मत होल्ड हुए हैं जिन्हें सही करने का मौका दिया गया है।