फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tough contest between BJP and Cogress in Barthin

बरठीं में कांटे की टक्कर के लिए प्रत्याशी तैयार

Fri, 11 Dec 2015 06:19 PM IST
मंगल ठाकुर /अमर उजाला, बिलासपुर, बरठीं
मंगल ठाकुर /अमर उजाला, बिलासपुर, बरठीं Updated Fri, 11 Dec 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
Tough contest between BJP and Cogress in Barthin

पंचायत समिति झंडूता में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर के आसार बन गए हैं। हालांकि, दोनों राजनीतिक दलों में मुकाबला सीधा माना जा रहा है। लेकिन पार्टी समर्थन के बिना अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरने वाले कई नेता राजनितिक दलों का अंक गणित बिगाड़ सकते हैं।

विज्ञापन


बहरहाल, झंडूता पंचायत समिति में कांग्रेस और भाजपा दोनों दल अपनी-अपनी साख बचाने में जुट गए हैं। भाजपा के लिए अपना किला महफूज रखने की चुनौती है तो कांग्रेस के लिए भाजपा के किले में सेंधमारी की। झंडूता पंचायत समिति की 23 सीटों के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2005 में पंचायत समिति अध्यक्ष पर भाजपा की सरला चंदेल और उपाध्यक्ष मंगल ठाकुर और 2010 में इंद्री देवी व राजकुमार कौंडल ने भगवा लहराया था। इस साल भाजपा पर हैट्रिक का दबाव है। कांग्रेस को भी भाजपा को हैट्रिक मनाने से रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। इधर, भाजपा ने झंडूता बीडीसी में 23 में से 19 पार्टी समर्थित उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस अभी तक पार्टी समर्थित उम्मीदवारों का एलान नहीं कर पाई। हालांकि, कांग्रेस और भाजपा से जुड़े कई उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। एक दूसरे को पटकनी देने के लिए दोनों ही दलों ने रणनीति बनानी तेज कर दी है। गुप्त बैठकों का भी दौर शुरू हो गया है।

झंडूता पंचायत समिति की 23 सीटों में से 12 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 11 पंचायत समिति वार्डों से पुरुष प्रत्याशी मैदान में उतर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed