{"_id":"64bfcbdb63c6e243440a8b86","slug":"told-the-allegations-leveled-against-the-dead-baba-as-baseless-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-3057-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मृत बाबा पर लगाए आरोपों काे बताया निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मृत बाबा पर लगाए आरोपों काे बताया निराधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के गांव पनौल (अमरपुर) में शिव मंदिर में रहने वाले बाबा की मौत पर सवाल उठे हैं। भोला गिरी बाबा पर एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद बाबा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
बाबा के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बाबा भोला गिरी के साथ मंदिर में आकर मारपीट की। इसके बाद बाबा भोला गिरी ने जहरीली पदार्थ खा लिया। उधर, बाबा भोला गिरी के भाई राजेंद्र गिरी ने कहा कि बाबा भोला गिरी 40 साल से हिमाचल प्रदेश में रह रहे थे। करीब 15 साल से अमरपुर में मंदिर कुटिया में रह रहे थे। बाबा के ऊपर जो आरोप लगाए गए वह सब निराधार हैं। और यदि बाबा ने ऐसा किया होता तो, इतनी संख्या में भक्त उन्हें अंतिम विदाई देने नहीं आते। उधर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।