फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Today is the last day for admission to postgraduate courses at Bilaspur College.

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर विषय में दाखिला लेने का आज अंतिम दिन

Fri, 10 Jul 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission to postgraduate courses at Bilaspur College.
13 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में होगी सभी विषयों की काउंसलिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर विषयों में दाखिला लेने की अंतिम 10 जुलाई है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमएससी गणित, भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान और पीजीडीसीए विषय में दाखिला ले सकते हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया महाविद्यालय परिसर में ही 13 जुलाई को होगी। काउंसलिंग में आवेदक का आना अनिवार्य है जो आवेदक काउंसलिंग में नहीं आएगा वह एडमिशन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी अपने पूरे एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो साथ लाएं। अभ्यर्थी जिस भी कैटेगरी से संबंधित है उससे संबंधित दस्तावेज को भी साथ लेकर आएं। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों की पहली मेरिट सूची 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे कॉलेज की वेबसाइट पर जारी होगी। पहली काउंसलिंग में चयनित छात्रों को फीस 15 और 16 जुलाई तक जमा करनी होगी। दूसरी मेरिट सूची 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि सभी कोर्स में सीटें 30 है। सभी विषयों में दाखिला मेरिट आधार पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed